भाजपा जमशेदपुर महानगर ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। शुक्रवार को मानगो स्थित गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत पार्टी के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ और ‘लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें’ के नारे लगाए तथा दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

गांधी के स्वच्छता और स्वदेशी के संदेश को किया याद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि देशभर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता, स्वदेश और स्वदेशी को महत्व दिया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश दिया।

संजीव सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी खादी को बढ़ावा देने के लिए लोगों से खादी वस्त्र अपनाने की अपील करते थे। उन्होंने कहा कि गांधीजी के स्वदेशी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत’ की बात कही जाती है और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाता है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जटाशंकर पांडेय, मिथिलेश सिंह यादव, राजीव सिंह, संजीत चौरसिया, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, विकास शर्मा, धर्मेंद्र प्रसाद, रमेश बास्के, बीनानंद सिरका समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.