खुकड़ाडीह स्कूल में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, छात्रों ने निभाई पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jadugoda: भारत सरकार के निर्देश के तहत गुरुवार को पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, खुकड़ाडीह में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, पंचायती राज व्यवस्था और ग्राम सभा के महत्व से परिचित कराना तथा उनमें जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, कृषि सहायक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका सहित विभिन्न भूमिकाओं का जीवंत मंचन किया। इसके माध्यम से छात्रों ने ग्राम सभा की कार्यप्रणाली और पंचायत स्तर पर होने वाली गतिविधियों को व्यावहारिक रूप से समझा।

विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

मॉडल ग्राम सभा के दौरान ग्राम विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद छात्रों को प्रश्नोत्तर सत्र और प्रस्ताव पारित करने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया।

आयोजकों के अनुसार, इस पहल से विद्यार्थियों को संविधान और पंचायती राज व्यवस्था को समझने का अवसर मिला। साथ ही, उनमें लोकतांत्रिक भागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में हितकु ग्राम पंचायत के मुखिया पलटन मुर्मू, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, पीरामल फाउंडेशन की ओर से उपासना, सीआरपी शंकर गोप, मिथिलेश कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, ग्राम प्रधान एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.