Jamshedpur : झारखंड बंगाली समिति, जमशेदपुर शाखा की 56वीं वार्षिक आमसभा रविवार को साकची हाई स्कूल परिसर में संपन्न हुई। आमसभा में समिति की पिछले वर्ष की गतिविधियों एवं वित्तीय लेखा-जोखा पर चर्चा कर उसका अनुमोदन किया गया। इसके अलावा आगामी कार्यक्रमों और समिति की भावी गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
आमसभा के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उद्योगपति एवं समाजसेवी शेखर डे को संरक्षक तथा झरना कर को अध्यक्ष चुना गया। वहीं निखिल दत्ता, सुदीप्त मुखर्जी, कृष्णेंदु चटर्जी, स्वपन दासगुप्ता एवं बासबी गोस्वामी को सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी में सुनील मित्र, पूरबी घोष, सुमिता बेरा, रमा मुखर्जी, स्तोता दासगुप्ता, दिलीप सिंह मोदक एवं तापस कुमार सरकार को उपाध्यक्ष बनाया गया। तपन कुमार सेनशर्मा को सचिव तथा आशीष गुप्ता एवं प्रद्युत कुमार बेज को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा सुझाता विश्वास कोषाध्यक्ष, निसार अमीन को ‘समिति समाचार’ का संपादक तथा तरुण कांति घोष को सह-संपादक बनाए गए।
आमसभा में सदस्यों ने समिति की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आने वाले दिनों में और व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में विभिन्न कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

















