चतरा में गृह रक्षकों ने चुनी नई जिला टीम, अनुज प्रधान बने अध्यक्ष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chatra  :झारखंड गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ, रांची के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को चतरा में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश प्रतिनिधियों एवं जिले के बड़ी संख्या में गृह रक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से जिला इकाई की तदर्थ समिति का गठन किया गया।

नवगठित तदर्थ समिति में अनुज प्रधान को जिला अध्यक्ष, महादेव सिंह को जिला सचिव और उमेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं उपेंद्र कुमार दास को संगठन सचिव, बिरसा मुंडा को कार्यालय सचिव तथा नमो नारायण उपाध्याय को प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में संगठन को जिला स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा गृह रक्षकों से जुड़े विभिन्न विषयों को संगठित तरीके से उठाने पर चर्चा की गई। प्रदेश महासचिव द्वारिका नाथ दुबे, उप सचिव सत्यनारायण विरुवा, कोषाध्यक्ष हरे राम सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता कमल कुमार शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन के हित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में चतरा जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व सचिव सरजू राम, नवल किशोर सिंह, जगदीश भगत सहित बड़ी संख्या में गृह रक्षक उपस्थित रहे।

नवगठित समिति के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के साथ गृह रक्षकों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.