गुवा खदान कर्मियों को मिलेगी राहत, पांच माह के इंसेंटिव रिवॉर्ड के भुगतान की जानकारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa : गुवा खदान में कार्यरत कर्मियों के लिए राहत की खबर है। सशक्त संयुक्त मोर्चा के प्रयासों के बाद इस माह कर्मचारियों को पिछले पांच महीनों के इंसेंटिव रिवॉर्ड का भुगतान किए जाने की अग्रिम जानकारी दी गई है। इससे कर्मियों के वेतन में करीब 2 हजार से 20 हजार रुपये तक अतिरिक्त राशि मिलने की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही कर्मियों को क्वार्टर मेंटेनेंस अलाउंस में बढ़ोतरी का लाभ मिलने की भी जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि वर्तमान राशि के अतिरिक्त करीब 1,750 से 2,500 रुपये तक की राशि वेतन में भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

संयुक्त मोर्चा की ओर से कहा गया कि इंसेंटिव रिवॉर्ड और क्वार्टर मेंटेनेंस अलाउंस में मिलने वाले लाभ से गुवा खदान के कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। लंबे समय से दोनों मदों को लेकर कर्मचारियों के बीच मांग और चर्चा चल रही थी।

मोर्चा के प्रयासों के बाद अब चालू माह के वेतन में इन दोनों मदों का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कर्मचारियों ने भी उम्मीद जताई है कि प्रबंधन द्वारा निर्धारित राशि का भुगतान समय पर किया जाएगा। बढ़ती महंगाई के बीच अतिरिक्त भुगतान से कर्मियों को आर्थिक रूप से राहत मिलने की संभावना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें