गुवा के नानक नगर में गणेश पूजा की धूम, प्रतियोगिताओं में बच्चों और महिलाओं ने दिखाया उत्साह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa : गुवा के नानक नगर में गणेश पूजा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। पूजा समिति की ओर से सुनीता दास की अध्यक्षता में विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

एकल डांस प्रतियोगिता में सोनाली सिंकू ने प्रथम, आराध्या दास ने द्वितीय और राजकुमार माहाली ने तृतीय स्थान हासिल किया। ग्रुप डांस में एमडीएस ग्रुप प्रथम, एलएसपी ग्रुप द्वितीय और एमएमजी ग्रुप तृतीय रहा।

महिलाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में माधुरी मुंडारी एवं इशिका यादव विजेता रहीं। बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अधिराज साहू एवं जया पात्रो ने प्रथम, वैष्णवी चातोम्बा एवं श्रद्धा दास ने द्वितीय तथा कौशल्या कुमारी एवं आयन महाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सुई-धागा प्रतियोगिता में इंदु करुवा प्रथम, श्रुति द्वितीय और अनुपमा तृतीय रहीं। वहीं बैलून फोड़ रेस में राजवीर पूर्ति प्रथम, नेहाल द्वितीय और अभिमन्यु तृतीय स्थान पर रहे।

पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं बाल विकास सदस्य पद्मा केशरी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। कुमार आशुतोष ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें दर्शकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुरस्कार जीते।

कार्यक्रम में सुनीता दास, पद्मा केशरी, चांदमनी लागुरी, द्रोपदी हेस्सा, सुशीला गोप, सुनीता महापात्रो, कमला पूर्ति, टिया, ओम, सोनाली समेत पूजा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें