गोलमुरी में 45वीं बार होगी शिव-पार्वती पूजा, विधिवत भूमि पूजन के साथ धार्मिक आयोजन की शुरुआत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : गोलमुरी बाजार स्थित फूड प्लाजा परिसर में श्री श्री राजस्थान सार्वजनिक पूजा कमेटी की ओर से लगातार 45वें वर्ष आयोजित होने वाली शिव-पार्वती पूजा को लेकर सोमवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूजा स्थल की धार्मिक शुरुआत हुई। इस अवसर पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार, कमेटी अध्यक्ष कमल लड्डा एवं सत्यनारायण अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

भूमि पूजन के दौरान पंडित सोमेन मुखर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजा में आयोजन समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

45 वर्षों से जारी है परंपरा

कमल लड्डा ने कहा कि गोलमुरी में पिछले 45 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही शिव-पार्वती पूजा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक किसी धार्मिक आयोजन की निरंतरता आयोजन समिति और स्थानीय समाज की श्रद्धा एवं समर्पण को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव त्याग, तपस्या और कल्याण के प्रतीक हैं, जबकि माता पार्वती शक्ति, श्रद्धा और नारी सम्मान की प्रतीक हैं। शिव-पार्वती की आराधना प्रेम, समर्पण, पारिवारिक मूल्यों और समाज के प्रति दायित्वों का संदेश देती है।

सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं धार्मिक आयोजन

दिनेश कुमार ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को 45वें वर्ष के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराने तथा आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती से प्रार्थना करते हुए कहा कि गोलमुरी सहित पूरे जमशेदपुर में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव बना रहे तथा सभी परिवारों पर ईश्वर की कृपा बनी रहे।

कमेटी के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु रहे मौजूद

भूमि पूजन कार्यक्रम में श्री श्री राजस्थान सार्वजनिक पूजा कमेटी के पदाधिकारी कैलाश पटवारी, शंकर अग्रवाल, कमल गुप्ता, बंटी अग्रवाल, प्रोबीर चटर्जी राणा, धन्ना अग्रवाल, रामअवतार, ओमप्रकाश, खन्ना, मनोज खत्री, अमरेंद्र सिंह, संदीप अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विक्की लड्डा, संजय अग्रवाल, मिहित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मामराज गुप्ता सहित अन्य सदस्य, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें