किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नाम से फर्जी Instagram ID, मदद के नाम पर मांगे जा रहे पैसे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नाम और पहचान का दुरुपयोग कर साइबर अपराधियों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली है। इस फर्जी अकाउंट के जरिए लोगों को मैसेज भेजकर तत्काल मदद के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है।

19 अगस्त की रात किरीबुरू के एक युवक को भी साइबर अपराधियों ने इंस्टाग्राम पर संदेश भेजकर 1,000 रुपये की मांग की। पैसे भेजने के लिए एक स्कैनर भी भेजा गया। हालांकि, युवक ने मैसेज और लिखने की शैली देखकर तुरंत समझ लिया कि यह थाना प्रभारी का संदेश नहीं है। उसने न तो पैसे भेजे और न ही स्कैनर का इस्तेमाल किया।

थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि कई परिचितों ने उन्हें फर्जी आईडी के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके नाम से अथवा किसी अन्य परिचित, अधिकारी या पुलिस पदाधिकारी के नाम से सोशल मीडिया पर पैसे मांगने वाला संदेश आने पर बिना पुष्टि किए किसी भी तरह का भुगतान न करें।

उन्होंने कहा कि ऐसे किसी संदेश की सत्यता जानने के लिए संबंधित व्यक्ति से फोन पर सीधे संपर्क कर पुष्टि करें। साथ ही अनजान लिंक, QR कोड अथवा स्कैनर के माध्यम से भुगतान करने से बचें।

पुलिस की अपील: सोशल मीडिया पर किसी परिचित या अधिकारी के नाम से पैसे की मांग होने पर पहले सत्यापन करें और संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें