Jamshedpur : भुइयांडीह के पटेल नगर में नगर आवास एवं विकास विभाग द्वारा करीब 21.48 लाख रुपये की लागत से निर्मित रजक समाज के आधुनिक सामुदायिक भवन का बुधवार को उद्घाटन किया गया। जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने संयुक्त रूप से भवन का उद्घाटन कर इसे समाज एवं क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
उद्घाटन के दौरान सांसद और विधायक ने रजक समाज के लोगों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
सांसद एवं विधायक ने कहा कि सामुदायिक भवन सामाजिक एकजुटता, सहभागिता और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र होता है। यह भवन रजक समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ क्षेत्रवासियों के लिए भी उपयोगी साबित होगा।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा नेता राजन सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, अरुण मिश्रा, धनराज गुप्ता समेत भाजपा कार्यकर्ता, रजक समाज के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

















