बारिश के बीच डीडीसी ने मनोहरपुर प्रखंड में सरकारी योजनाओं का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से लिया फीडबैक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

MANOHARpur : मंगलवार को मनोहरपुर प्रखंड में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण डीडीसी उत्कर्ष कुमार के द्वारा किया गया। बारिश के बावजूद उन्होंने कई गांवों का दौरा कर योजनाओं की जमीनी हकीकत जांची।

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने मनोहरपुर स्थित दूध संग्रहण केंद्र में डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता जांची। इसके बाद ढीपा में नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र का मुआयना किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

बरंगा पंचायत में उन्होंने बिरसा हरित आम बागवानी योजना, पंचायत भवन, आरोग्य केंद्र और आवास योजना का निरीक्षण किया। आवास योजना के निरीक्षण के दौरान बरंगा पंचायत के द्रिपशिला गांव में पार्वती टुडु और सुरु टुडु की बिरसा हरित आम बागवानी योजना का भी अवलोकन किया।

इसके बाद डीडीसी ने जराइकेला के लाइलोर पंचायत अंतर्गत ग्राम फुलवारी पहुंचे। यहां *JSLPS महिला समूह से मुलाक़ात की और उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली इससे पहले उन्होंने वहां *आवास योजना सहित अन्य योजनाओं* का भी निरीक्षण किया।

इस मौके पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी सहित योजनाओं के ग्रामीण लाभुक भी उपस्थित रहे। डीडीसी ने अधिकारियों को योजनाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें