बोड़ाम। जल ज्योति फाउंडेशन ट्रस्ट और पटमदा-बोड़ाम जन सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में 20 अगस्त को लाउजोड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने इस दौरान 250 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा है।
आयोजकों ने युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने की अपील की है। शिविर को केएसबीएस झारखंड का सहयोग प्राप्त है।
आयोजकों के अनुसार, शिविर की विशेष पहल के तहत रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्रोत्साहन स्वरूप हेलमेट दिया जाएगा। इसके जरिए रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और हेलमेट के नियमित इस्तेमाल का संदेश भी दिया जाएगा।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने स्वस्थ और पात्र लोगों से 20 अगस्त को लाउजोड़ा पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा इस सामाजिक अभियान को सफल बनाने की अपील की।

















