दिव्यांग बच्चों के बीच अंकिता सिन्हा ने मनाया जन्मदिन, केक काटकर बांटी खुशियां

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :  समाजसेवी सह अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा ने अपना जन्मदिन सुंदरनगर स्थित आरपी पटेल चेशायर होम में दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के बीच केक काटा और फल, चाऊमिन व समोसे वितरित कर उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

जन्मदिन समारोह के दौरान बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने प्रार्थना और गीत प्रस्तुत कर अंकिता सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। गीत-संगीत के बीच बच्चों ने जमकर उत्साह दिखाया और समारोह का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम का माहौल प्रेम, अपनापन और खुशियों से भरा रहा।

इस अवसर पर चेशायर होम की मुख्य सिस्टर डेसी सहित दिव्यांग परिवार के सदस्य एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने अंकिता सिन्हा को जन्मदिन की बधाई दी। अंकिता ने भी बच्चों के साथ काफी समय बिताया और उनके साथ घुल-मिलकर खुशियां साझा कीं।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि अंकिता सिन्हा द्वारा अपना जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के बीच मनाना मानवता और संवेदनशीलता की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने कहा कि अपनी खुशियां जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ बांटना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे समय निकालकर दिव्यांग बच्चों के बीच जाएं और उनके साथ अपनी खुशियां साझा करें।

अंकिता सिन्हा ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से अपना जन्मदिन चेशायर होम के दिव्यांग बच्चों के बीच ही मनाती आ रही हैं। उन्होंने कहा, “इन बच्चों के बीच आकर मुझे आत्मिक सुकून मिलता है। इनके साथ समय बिताना मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है।” उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और विशेष बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने से खुशी और भी सार्थक एवं यादगार बन जाती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.