मूसलाधार बारिश में बहा मनोहरपुर-रांची मुख्य मार्ग का कल्भर्ट पुल, आवागमन ठप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:  लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच मनोहरपुर-रांची मुख्य मार्ग पर स्थित कल्भर्ट पुल के तेज बारिश के कारण बह जाने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुल के क्षतिग्रस्त होकर बह जाने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

कल्भर्ट पुल के बह जाने से मनोहरपुर का रांची से सीधा सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण सैकड़ों यात्री एवं मालवाहक वाहन रास्ते में फंस गए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक और लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों की ओर से लोगों से क्षतिग्रस्त मार्ग से दूर रहने तथा सुरक्षित तरीके से आवागमन करने की अपील की गई है।

लगातार बारिश के मद्देनजर क्षेत्र में सड़क, पुल और पुलियों की स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त कल्भर्ट की मरम्मतीकरण कराकर आवागमन बहाल करने की मांग की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.