Jamshedpur: पुष्पराज वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज की ओर से 1 मई से 15 जून 2026 तक आयोजित लकी ड्रॉ का पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ के माध्यम से चयनित कुल 26 विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में उमा शंकर वेलफेयर फाउंडेशन ने भी सहयोग किया।
लकी ड्रॉ में श्री कृष्णा नमता ने प्रथम, श्री सुमीत शर्मा ने द्वितीय और श्री अयान सिद्दीकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा साकिब अंसारी, स्वाती पाल, राकेश पांडे, प्रदीप गौर, मनोज कुमार और विनोद कुमार समेत अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेविका फातिमा साहीन रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में माधुरी सिंह एवं धर्मपाल सिंह उपस्थित हुए। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजकों के अनुसार, पुष्पराज वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज पिछले छह महीनों से जमशेदपुर के मानगो एवं साकची क्षेत्र में टैक्स, इंश्योरेंस और वेल्थ मैनेजमेंट से संबंधित सेवाएं उपलब्ध करा रही है। संस्था का कहना है कि लकी ड्रॉ का उद्देश्य ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने के साथ लोगों के बीच वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देना है।
समारोह के समापन पर कंपनी के डायरेक्टर पुष्पराज सिंह एवं उमा शंकर वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष ने अतिथियों, विजेताओं और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और सहयोग संस्था के लिए महत्वपूर्ण है तथा भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पुरस्कार वितरण के दौरान विजेताओं और अतिथियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कार्यक्रम की सफलता में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
















