प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में शान से लहराया तिरंगा, पत्रकारों ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur राष्ट्र के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के साकची स्थित कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दैनिक हिंदुस्तान के स्थानीय संपादक गणेश मेहता ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद क्लब के सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश दिया।

अपने संबोधन में गणेश मेहता ने स्वतंत्रता के मूल्यों को संजोए रखने और पत्रकारिता के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सकारात्मक एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

दैनिक जागरण के स्थानीय संपादक प्रदीप सिंह ने पत्रकारों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए शहर में पत्रकारों के लिए व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त प्रेस क्लब परिसर की स्थापना की दिशा में पहल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए बेहतर कार्य वातावरण और संगठनात्मक सुविधा समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में दैनिक जागरण के यूनिट हेड दिलावर साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। क्लब की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन क्लब के मुख्य संरक्षक बृजभूषण सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ‘चमकता आईना’ के संपादक जयप्रकाश राय ने किया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव विनय पूर्ति, कोषाध्यक्ष अजय महतो, पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल, पूर्व महासचिव अंजनी पांडेय समेत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

समारोह के समापन के बाद पत्रकारों ने आपस में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं साझा कीं और सामूहिक रूप से भोजन का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और आपसी सौहार्द का माहौल बना रहा। Bh

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें