Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमायझोपड़ी में बरसात के मौसम में स्वच्छता और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर ‘दिशोम गुरुजी के सपने फाउंडेशन’ की ओर से बस्तीवासियों के बीच ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक सह झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने कहा कि बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया समेत कई संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन की ओर से ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
महाबीर मुर्मू ने कहा कि नालियों, तालाबों और सार्वजनिक स्थानों पर उचित तरीके से ब्लीचिंग पाउडर के इस्तेमाल से मच्छरों एवं कीटाणुओं के पनपने की संभावना को कम किया जा सकता है। फाउंडेशन का उद्देश्य बस्ती के प्रत्येक परिवार को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में सहयोग करना है।
उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें तथा नियमित रूप से साफ-सफाई पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और स्वच्छ वातावरण से ही बरसात के मौसम में बीमारियों के प्रसार को नियंत्रित किया जा सकता है।
कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी, लक्ष्मी सोय, बहादुर किस्कू, नरेश सोय, भारत जोरा, दुर्गा प्रसाद हांसदा, बनारस दास, कारू सोरेन, कृष्णा पात्रो, संजीत हेंब्रोम, रतिलाल हेंब्रोम, मृत्युंजय यादव, किशुन मार्डी, पिंटू प्रसाद, बिरसिंह अल्डा, लक्ष्मी बारी, प्यारी हैसा, जानकी हेंब्रोम, चन्दमणि अल्डा, जेमा सिंकू, अशोक पात्रो, मनुआ सिंह, गणेश सुंडी, मोहन सोय, विशाल हेंब्रोम, रोहित हेंब्रोम, प्रधान तीयु समेत फाउंडेशन के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
















