पोटका में दूसरे दिन भी लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 620 युवाओं का बना लर्नर लाइसेंस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

potka : पोटका प्रखंड मुख्यालय में अबुआ सरकार ड्राइविंग लाइसेंस योजना के तहत दूसरे दिन भी विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया गया। शिविर का निरीक्षण विधायक संजीव सरदार ने किया। पहले दिन बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने के कारण सभी आवेदनों का निष्पादन नहीं हो सका था, जिसके बाद विधायक के अनुरोध पर दोबारा कैंप लगाया गया।

दो दिवसीय शिविर में कुल 620 युवाओं का लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया। पहले दिन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने वाले आवेदकों को दूसरे दिन आवेदन करने का अवसर दिया गया, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगाए जा रहे हैं और भविष्य में प्रत्येक पंचायत तक इस सुविधा को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि 8 अगस्त को पोटका के कालिकापुर पंचायत में भी विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां इच्छुक लोग आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

इस अवसर पर अंचलाधिकारी निकिता बाला, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो, परिवहन विभाग के अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें