जमशेदपुर एफसी को बंद करने की खबर पर पुनर्विचार करे टाटा स्टील : दिनेश कुमार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshdpur : दिनेश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर वर्षों से खेल नगरी के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है और टाटा स्टील ने देश में खेलों के विकास तथा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब का बंद होना युवाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए निराशाजनक होगा।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया है और शहर के युवाओं में फुटबॉल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। यदि क्लब के संचालन में किसी प्रकार की व्यावहारिक या प्रशासनिक कठिनाई है, तो उसका समाधान संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से निकाला जाना चाहिए, न कि क्लब को बंद करके।

भाजपा नेता ने टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक से आग्रह किया कि वे इस निर्णय पर पुनर्विचार करें और जमशेदपुर की खेल विरासत, युवाओं की आकांक्षाओं तथा फुटबॉल प्रेमियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कोई सकारात्मक समाधान निकालें।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की पहचान केवल औद्योगिक शहर के रूप में नहीं, बल्कि खेल नगरी के रूप में भी रही है। इस गौरवशाली परंपरा को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि टाटा स्टील इस विषय पर संवेदनशीलता दिखाते हुए ऐसा निर्णय लेगी, जिससे खेल, खिलाड़ी और शहर—तीनों का हित सुरक्षित रह सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.