नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हुए कथित हमले की जांच तेज हो गई है। जांच एजेंसियों ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो का विश्लेषण करने के बाद 2,873 लोगों की पहचान करने का दावा किया है।
जांच के अनुसार, पहचाने गए लोगों में से 989 व्यक्तियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, दुष्कर्म, महिलाओं के खिलाफ अपराध, आर्म्स एक्ट, अपहरण, झपटमारी और एनडीपीएस एक्ट जैसे मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड होने की बात कही गई है।
पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.
















