7 और 8 अगस्त के ऐतिहासिक आयोजनों की तैयारी में जुटी आजसू, जिला समिति की बैठक में बनी रणनीति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक रविवार को निर्मल गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 7 अगस्त को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आयोजित प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन तथा 8 अगस्त को कदमा गणेश पूजा मैदान में झारखंड आंदोलन के अमर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर प्रस्तावित विशाल सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि दोनों कार्यक्रमों में पूरे झारखंड से हजारों की संख्या में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता, युवा और समर्थक भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, सांसद, विधायक, प्रधान महासचिव, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक सहित केंद्रीय नेतृत्व मौजूद रहेगा। इस दौरान संगठन विस्तार, राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर रणनीति और झारखंड के बेहतर भविष्य के लिए जनआंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। साथ ही विभिन्न दलों एवं सामाजिक संगठनों के बड़ी संख्या में युवाओं के आजसू पार्टी में शामिल होने का दावा किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र साहिश ने कहा कि झारखंड आज अपनी पहचान, युवाओं के रोजगार, किसानों के अधिकार और विकास जैसे मुद्दों पर गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि 7 और 8 अगस्त के कार्यक्रम केवल संगठनात्मक आयोजन नहीं, बल्कि झारखंड के स्वाभिमान, अधिकार और परिवर्तन का उद्घोष होंगे।

पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि निर्मल महतो का बलिदान झारखंड की अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ता राज्यहित को सर्वोपरि रखते हुए संघर्ष और जनआंदोलन का संकल्प लेंगे तथा आने वाले दिनों में जनता के अधिकारों के लिए आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

बैठक में नेताओं ने प्रदेशभर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और झारखंडवासियों से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उन्हें सफल बनाने की अपील की।

बैठक में रामचंद्र साहिश, कन्हैया सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, डोमेन टुडू, संजय मालाकार, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, चंद्रेश्वर पांडेय, विमल मौर्या, प्रकाश विश्वकर्मा, विकास महतो, मंटू शुक्ला, परवीन प्रसाद, ललित सिंह, सौरभ राहुल सिंह, उपेंद्र सिंह, निरंजन महतो, मंगल टुडू, रामदेव हेंब्रम, राजेश चौधरी, चंदन सिंह, नीरज सिंह, मो. जमाल, मंगल महतो सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें