दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, विपक्ष राजनीतिकरण न करे’ — पीयूष गोयल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

New Delhi : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाकर दोषियों को जल्द सजा दिलाई जाएगी।

पीयूष गोयल ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से अपील करते हुए कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण न किया जाए। उन्होंने कहा, “भागिए नहीं, चर्चा कीजिए। विपक्ष के चर्चा से भागने और इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की हम कड़ी निंदा करते हैं।”

उन्होंने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चर्चा के जरिए इस मुद्दे का समाधान निकाला जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राहुल गांधी और विपक्षी दल युवाओं की चिंताओं को प्राथमिकता देंगे और सभी मिलकर चर्चा के माध्यम से उनके बेहतर भविष्य का रास्ता तैयार करेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.