जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्रा नाजिया परवीन का राष्ट्रीय गांधीवादी नेतृत्व शिविर के लिए चयन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविका नाजिया परवीन का चयन 12 दिवसीय राष्ट्रीय गांधीवादी नेतृत्व शिविर के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. इला कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चयन प्रक्रिया में देश के विभिन्न राज्यों से 200 से अधिक एनएसएस स्वयंसेविकाओं एवं एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर 50 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया गया। इनमें झारखंड से केवल दो प्रतिभागियों का चयन हुआ, जिनमें एक जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्रा नाजिया परवीन हैं।

यह 12 दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय गांधीवादी नेतृत्व शिविर आगामी 21 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जलगांव (महाराष्ट्र) में आयोजित किया जाएगा।

शिविर का उद्देश्य युवाओं में सामुदायिक नेतृत्व क्षमता का विकास, गांधीवादी विचारों एवं मूल्यों का प्रसार, तथा उन्हें अहिंसा, शांति और सामाजिक सेवा के दूत के रूप में तैयार करना है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को नेतृत्व विकास, व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय परिवार ने नाजिया परवीन की इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें