परसूडीह में मारपीट के बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : परसूडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा में शादी समारोह के बाद हुए विवाद में एक युवक की कथित पिटाई के बाद मौत हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 8-9 जुलाई 2026 की रात मृतक रोहित मुंडा अपने साथियों सुजल लोहार, हरिपदो महतो, समीर मुंडा, रवि यादव और करण पात्रो के साथ सोपोडेरा मिलाप भवन में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुआ था। पार्टी समाप्त होने के बाद रोहित मुंडा कथित रूप से नशे की हालत में अपने साथी हरिपदो महतो की मोटरसाइकिल लेकर अपने घर सरजमदा चला गया।

बाद में जब साथियों को मोटरसाइकिल नहीं मिली तो वे रोहित के घर पहुंचे। इसी दौरान मोटरसाइकिल को लेकर आपसी विवाद शुरू हो गया, जो गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। आरोप है कि सभी ने मिलकर रोहित मुंडा की लाठी, डंडे और मुक्कों से पिटाई की। इसके बाद सभी आरोपी अपने-अपने घर चले गए। अगली सुबह 9 जुलाई 2026 को रोहित मुंडा की घर पर ही मौत हो गई।

मृतक की मां पुतुल कालिंदी के लिखित आवेदन पर परसूडीह थाना कांड संख्या 72/2026 दर्ज किया गया। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) के तहत दर्ज किया गया।

जांच के दौरान गुप्त सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सुजल लोहार, हरिपदो महतो, समीर मुंडा और रवि यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

सुजल लोहार

हरिपदो महतो

समीर मुंडा

रवि यादव

एक नाबालिग (निरुद्ध)

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें