जेएलकेएम ने दीपक महतो पर फिर जताया भरोसा, दोबारा बने सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Saraikela : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में सरायकेला-खरसावां जिला समिति का पुनर्गठन करते हुए दीपक महतो को एक बार फिर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो की स्वीकृति के बाद नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

दीपक महतो पार्टी के गठन के समय से ही सरायकेला-खरसावां जिले के पहले जिलाध्यक्ष रहे हैं। अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके संगठनात्मक कौशल और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनः विश्वास व्यक्त किया है।

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव रगामांटीया निवासी दीपक महतो एक साधारण किसान परिवार से आते हैं और कृषि कार्य से जुड़े हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने संगठन में अपनी अलग पहचान बनाई है तथा कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय नेतृत्व के रूप में स्थापित हुए हैं।

नई जिला कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि दीपक महतो के नेतृत्व में जेएलकेएम का संगठन जिले में और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें