राजद ने मनाया स्थापना दिवस, संगठन की मजबूती और सामाजिक न्याय के संकल्प पर जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जमशेदपुर महानगर इकाई की ओर से महानगर अध्यक्ष रमेश राय के नेतृत्व में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

समारोह में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान सामाजिक न्याय, सामाजिक समरसता, समानता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

महानगर अध्यक्ष रमेश राय ने स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन संगठन की एकजुटता को मजबूत करते हैं और सामाजिक न्याय के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार के साथ-साथ जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें