जूनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप के लिए पश्चिमी सिंहभूम के दो खिलाड़ियों का झारखंड टीम में चयन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : आगामी 6 से 11 जुलाई 2026 तक तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले के दो अंडर-18 खिलाड़ियों का चयन झारखंड टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले में खुशी का माहौल है और इसे खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

चयनित खिलाड़ियों में लक्ष्मी सवैयाँ शामिल हैं, जो मंझारी थाना क्षेत्र के चितिमिटी गांव की निवासी हैं तथा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, स्कॉट गर्ल्स, चाईबासा की छात्रा हैं। वहीं, दूसरे खिलाड़ी पुरुष्टम बारी हैं, जो रतांगोए के बामेबासा गांव के रहने वाले हैं और संत जेवियर्स इंटर कॉलेज, लुपुंगुटू के छात्र हैं।

पश्चिमी सिंहभूम रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव नरेश हेस्सा ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और अनुशासित खेल के आधार पर किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड और पश्चिमी सिंहभूम का नाम रोशन करेंगे।

पश्चिमी सिंहभूम रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ने दोनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.