जमशेदपुर प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट सेल्फ बुकिंग कियॉस्क का शुभारंभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : डिजिटल भारत अभियान को गति देते हुए शुक्रवार को जमशेदपुर प्रधान डाकघर में अत्याधुनिक स्पीड पोस्ट सेल्फ बुकिंग कियॉस्क का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब ग्राहकों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से चिट्ठी, दस्तावेज या पार्सल भेजने के लिए काउंटर पर लंबी कतार में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

यह सेल्फ बुकिंग कियॉस्क पूरी तरह डिजिटल और स्वचालित प्रणाली पर आधारित है। इसके माध्यम से ग्राहक स्वयं अपने डाक का वजन कर सकते हैं, गंतव्य का विवरण दर्ज कर सकते हैं तथा यूपीआई, क्यूआर कोड, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए डिजिटल भुगतान कर तत्काल बुकिंग रसीद प्राप्त कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के पूरी होती है, जिससे सेवा अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनती है।

इस अवसर पर जमशेदपुर के वरीय डाकपाल सुधीर कुमार ने कहा कि यह पहल डाक सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने शहर के नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से अपील की कि वे प्रधान डाकघर में उपलब्ध इस नई डिजिटल सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

डाक विभाग के अनुसार सेल्फ बुकिंग कियॉस्क के संचालन से ग्राहकों का समय बचेगा, काउंटरों पर भीड़ कम होगी और स्पीड पोस्ट की बुकिंग प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल, तेज और प्रभावी हो सकेगी। यह पहल डाक सेवाओं में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उपभोक्ताओं के अनुभव को भी बेहतर बनाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.