भाजपा के बंद को गोलमुरी-टिनप्लेट में मिला व्यापक समर्थन, बढ़ते अपराध के खिलाफ व्यापारियों ने रखे प्रतिष्ठान बंद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते अपराध, हत्या, छिनतई और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत बंद को शुक्रवार को गोलमुरी और टिनप्लेट क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन मिलने का दावा किया गया। भाजपा नेताओं के अनुसार क्षेत्र के अनेक व्यापारियों, दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद का समर्थन किया।

गोलमुरी क्षेत्र में बंद कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार तथा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी, टिनप्लेट, सब्जी मंडी, केबुल क्षेत्र सहित विभिन्न बाजारों का भ्रमण कर व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की। पार्टी का दावा है कि व्यापारियों ने सकारात्मक सहयोग देते हुए बंद का समर्थन किया।

इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि शहर में लगातार हो रही हत्या, लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं से आम नागरिकों में भय का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और भाजपा जनता की आवाज बनकर सुरक्षित एवं अपराधमुक्त जमशेदपुर की मांग उठा रही है।

बंद कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, हलधर नारायण साह, अप्पा राव, प्रेम झा, मनजीत सिंह गिल, धीरज पासवान, प्रबीर चटर्जी राणा, बंटी अग्रवाल, हरेराम यादव, अशोक सामंता, अमीश अग्रवाल, मोहन कुमार, जशवंत सिंह, अमरेंद्र कुमार, राकेश गिरी, शैलेन्द्र कुमार, ऋषभ सिंह, रंजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, रवींद्रनाथ घोष, नवीन तिवारी, लक्ष्मण बेहरा, भरत बेहरा, जयदीप मुखर्जी, दीपक मुखर्जी, सतीश शर्मा, अनिल कुमार ठाकुर, बी. श्रीनिवास राव, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद वाहिद, नौशाद खान, सुरेंद्र सिंह शिंदे, बलबीर सिंह बबलू, मुकेश चौधरी, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.