एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए 5 जुलाई को जमशेदपुर में 22 किमी साइक्लोथोन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड के युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा रविवार, 5 जुलाई 2026 को जमशेदपुर में 22 किलोमीटर की साइक्लोथोन (साइकिल रैली) का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ एचआईवी/एड्स की रोकथाम और उससे जुड़े सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

साइक्लोथोन की शुरुआत जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से होगी। प्रतिभागी वहां से आदित्यपुर टोल ब्रिज तक साइकिल चलाते हुए पुनः जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लौटेंगे। प्रतियोगिता में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।

आयोजकों ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग नकद पुरस्कार निर्धारित किए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर 9 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।

झारखंड राज्य युवा आयोग ने इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम के पोस्टर पर उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से समय रहते अपना पंजीकरण कराएं। आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने राज्य के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.