जादूगोड़ा में जेएलकेएम की बैठक, डिग्री कॉलेज व स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग, जमीन वापसी आंदोलन की चेतावनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से रविवार को जादूगोड़ा स्थित कारगिल चौक पर पूर्वी सिंहभूम जिला एवं प्रदेश स्तर की नवगठित कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारियों का स्थानीय नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष भागीरथी हांसदा ने आसनवनी कॉलेज को डिग्री कॉलेज का दर्जा देने, आसनवनी उप स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी चिकित्सक की नियुक्ति, एंबुलेंस सेवा तथा पर्याप्त दवा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार शीघ्र पहल नहीं करती है तो क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर व्यापक जन आंदोलन चलाया जाएगा।

पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव बिमल महतो ने आरोप लगाया कि करीब 12 वर्ष पूर्व जिंदल स्टील कंपनी ने उद्योग स्थापित करने के नाम पर रैयतों से जमीन अधिग्रहित की थी, लेकिन अब तक उद्योग स्थापित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन बेकार पड़ी है और इसे वापस दिलाने के लिए जेएलकेएम चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी।

बैठक में संगठन विस्तार, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों तथा आगामी आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष जालिम मार्डी, पूर्वी सिंहभूम जिला वरीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, जिला महासचिव शंकर भक्त, उत्तम प्रमाणिक, फूलचांद मुर्मू, तपोदयुदी मंडल, रतन चंद्र महतो सहित जिला एवं प्रदेश कमेटी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें