Jamshedpur : अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की ओर से टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा हॉल में वीरांगना रानी दुर्गावती का शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दिनेश साह ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव तथा विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि बबलू कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने गोंड समाज के भवन निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन देते हुए समाज के विकास के लिए हरसंभव सहयोग की बात कही।
इस अवसर पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने संगठन के अध्यक्ष दिनेश साह को आगामी पांच वर्षों के लिए पुनः नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया।
वक्ताओं ने वीरांगना रानी दुर्गावती के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने स्वाभिमान, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके जीवन संघर्ष से महिलाओं और युवाओं को प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में मदन साह, गणेश साह, मुन्ना प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, मुन्ना लाल, राम शुभक प्रसाद, किशोर साह, उमेश साह, मनोज प्रसाद सहित महिला समिति की नीतू कुमारी, मंजू देवी, अंजू देवी, हीरा देवी, अंबे ठाकुर, भगवंती मरकाम, माला कुमारी, चंपा देवी तथा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा वीरांगना रानी दुर्गावती के आदर्शों पर चलने और समाज की एकता एवं उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।









