किताडीह पश्चिम पंचायत भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 150 यूनिट रक्त संग्रहित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : किताडीह पश्चिम पंचायत एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पंचायत भवन परिसर में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

शिविर में लगभग 200 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 150 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से करीब 50 इच्छुक लोग रक्तदान नहीं कर सके।

आयोजकों ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से पंचायत भवन में रक्तदान शिविर आयोजित करने की मांग थी, जिसे टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से पूरा किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसके लिए फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित किताडीह पश्चिम पंचायत की मुखिया एनिमा मिंज, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंह तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को विशेष रूप से सम्मानित कर भविष्य में भी नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर के सफल आयोजन में टाटा स्टील फाउंडेशन के सेंटर इंचार्ज डी. मंजू, वीरेंद्र यादव, बलराम महतो सहित समाजसेवी शिवकुमार सिंह, मिट्ठू अग्रवाल, ओम प्रकाश यादव, महादेव चौधरी, वीरेंद्र पासवान तथा स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें