Jamshedpur : टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की बालिका बास्केटबॉल टीम ने धनबाद में आयोजित 25वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (रनर-अप) का खिताब अपने नाम किया।
यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 16 जून से 19 जून 2026 तक धनबाद में आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यभर की कुल 14 टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की बालिका टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल, टीम भावना और अनुशासित प्रदर्शन का परिचय देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।
टीम की इस उपलब्धि पर टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी, हेड स्पोर्ट्स (इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स) कैप्टन मनीष सिन्हा तथा सीनियर मैनेजर स्पोर्ट्स संजय मिश्रा ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि टीम ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
खेल अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी तथा टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर से निकलने वाली प्रतिभाएं आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगी।








