सोनारी मंडल के शक्ति केंद्रों में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोनारी ईस्ट लेआउट स्थित सबुज संघ सभागार सहित विभिन्न शक्ति केंद्रों में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, भारत की एकता एवं अखंडता के लिए उनके संघर्ष तथा देशहित में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया। नेताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद आभा महतो, भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर, युवा मोर्चा के अभिषेक डे, शशांक शेखर, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरण वर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य रामनाथ सिंह, मंडल महामंत्री संजय कुमार रजक, उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, प्रदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, मंत्री मनोज कुमार मिश्रा, प्रमाशिष महतो, काजल मुखर्जी, कोषाध्यक्ष बिराज डे समेत विभिन्न मोर्चों एवं शक्ति केंद्रों के प्रभारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संजय कुमार रजक ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल मंत्री मनोज कुमार मिश्रा ने किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.