अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 28 मंडलों में गूंजा ‘करें योग, रहें निरोग’ का संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा क्षेत्रों—जमशेदपुर पूर्वी, पश्चिमी, पोटका एवं जुगसलाई—के सभी 28 मंडलों में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बिस्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति द्वारा आयोजित योग शिविर में भाग लिया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में पूरे मनोयोग से योग दिवस मनाया गया।

घोड़ाबांधा में अर्जुन मुंडा ने किया योग, किया पौधारोपण

घोड़ाबांधा मंडल द्वारा वन विभाग स्थित ओम कालेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित योग शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया और कहा कि नियमित योग से शारीरिक शक्ति के साथ मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।

कार्यक्रम में पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, जिला महामंत्री जितेंद्र राय, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली, अनिल मोदी, मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बिस्टुपुर में सांसद विद्युत महतो ने दिया सकारात्मक जीवनशैली का संदेश

बिस्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब मैदान में भाजपा बिस्टुपुर मंडल द्वारा आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए। उन्होंने कहा कि योग हमें हमारी संस्कृति और प्रकृति से जोड़ता है तथा तनावपूर्ण जीवन में संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, रीता मिश्रा, जिला मंत्री तन्मय झा, जिला मीडिया सह- प्रभारी अखिलेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विधायक पूर्णिमा साहू ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

भाजपा सीतारामडेरा मंडल एवं पतंजलि योग पीठ के संयुक्त तत्वावधान में प्रीतम पार्क, पटेल नगर, भालूबासा में आयोजित योग शिविर में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने रुद्राक्ष का पौधारोपण भी किया।

उन्होंने कहा कि योग और प्रकृति दोनों ही स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के आधार हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने सभी से स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

योग दिवस के अवसर पर मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, विकास शर्मा, रितेश झा, मारुति नंदन पांडे, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, रविंद्र सिंह सिसोदिया, उपेंद्र गिरी, अभिनव सिन्हा, राकेश चौबे, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, श्यामल महाकुड़, निधू दास, सनत कुमार सी, हन्नु जैन, सुमित शर्मा, सूरज साह, जुगनू वर्मा, सनातन दास, कृष्ण पद सिंह एवं मधुसूदन महतो के नेतृत्व में विभिन्न मंडलों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें