दिल्ली में अमरप्रीत सिंह काले ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : दिल्ली प्रवास के दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने राज्यसभा के माननीय उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों, लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं तथा राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

भेंट के दौरान अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हरिवंश नारायण सिंह का व्यक्तित्व सादगी, शुचिता, विनम्रता और उच्च नैतिक मूल्यों का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी निष्पक्षता, कर्तव्यनिष्ठा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा उन्हें विशिष्ट पहचान प्रदान करती है।

काले ने कहा कि पत्रकारिता से लेकर संसदीय जीवन तक हरिवंश नारायण सिंह ने जिस गरिमा, समर्पण, ईमानदारी और संतुलन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है, वह भारतीय लोकतंत्र की श्रेष्ठ परंपराओं को सुदृढ़ करने वाला है। उनका अनुभव, चिंतन और मार्गदर्शन समाज एवं राष्ट्र के लिए अत्यंत मूल्यवान है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, स्वस्थ संवाद और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के लिए हरिवंश जी का योगदान प्रेरणादायी है। उनके विचार सार्वजनिक जीवन में कार्यरत लोगों को सदैव नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं।

अमरप्रीत सिंह काले ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि हरिवंश नारायण सिंह को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, कीर्ति एवं निरंतर ऊर्जा प्राप्त हो तथा उनका स्नेह और मार्गदर्शन समाज एवं राष्ट्र को निरंतर मिलता रहे।

इस अवसर पर लोकतांत्रिक परंपराओं, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.