Jamshedpur : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने बुधवार को जमशेदपुर दौरे के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष Geeta Balmuchu से टीएमएच अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
संजय सेठ ने गीता बालमुचू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि वे जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने परिजनों का भी हौसला बढ़ाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
टीएमएच में ही उपचाररत भाजपा के बर्मामाइंस मंडल के कार्यकर्ता सुख सागर गुप्ता से भी केंद्रीय मंत्री ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिकिशोर तिवारी से उनके बिष्टुपुर स्थित आवास पर जाकर भेंट की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Madhu Koda, पूर्व सांसद Geeta Koda, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, कुलवंत सिंह बंटी, उदय सिंह देव, विजय महतो, संजीव सिंह, राजीव सिंह सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी लिया हालचाल
इसी क्रम में भाजपा झारखंड के संगठन महामंत्री Karmveer Singh ने भी टीएमएच अस्पताल पहुंचकर गीता बालमुचू से मुलाकात की। उन्होंने उपचार संबंधी जानकारी लेते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही परिजनों का मनोबल बढ़ाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जितेंद्र राय, अनिल मोदी सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
जमशेदपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में परिसदन में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संजय सेठ ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और समसामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।








