बहरागोड़ा में दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, एक सड़क किनारे पलटी; चालक घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत झरिया मोड़ स्थित पंजाबी ढाबा के समीप सोमवार सुबह दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों ट्रक बहरागोड़ा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पश्चिम बंगाल नंबर की ट्रक (WB35E 9730) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए भेजा।

वहीं ओडिशा नंबर की दूसरी ट्रक (OD35F 9939) के चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि यातायात सामान्य हो सके। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें