नंदपुर व लाइलोर पंचायत में “जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur : पश्चिम सिंहभूम जिले के नंदपुर पंचायत एवं नक्सल प्रभावित लाइलोर पंचायत के ग्राम पचपहिया में रविवार को “जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आदिवासी एवं आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें जागरूक करना था।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्तिकुंज, अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सन्नी शेखर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार एवं बीआरपी यशवंत कटियार समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें बीपी, शुगर, टीबी एवं मलेरिया जांच शामिल रही। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड एवं वृद्धा पेंशन से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने उनकी मांगों को जिला प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

शिविर को संबोधित करते हुए बीडीओ शक्तिकुंज ने कहा कि 23 मई 2026 से सभी बूथों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने तथा अपने परिवारजनों के नाम सूची में अवश्य जांचें और आवश्यक जानकारी के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क करें।

उन्होंने लोगों से एसआईआर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें