आदित्यपुर वार्ड-15 में मंईयां सम्मान योजना के तहत दस्तावेज सत्यापन शुरू, भारी भीड़ उमड़ी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 15 स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दस्तावेज सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं से आवश्यक दस्तावेज जमा लिए जा रहे हैं।

सत्यापन प्रक्रिया के लिए वोटर कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं बैंक खाता अनिवार्य किया गया है। साथ ही बैंक खाते का आधार से लिंक होना भी जरूरी बताया गया है।

प्रचंड गर्मी के बावजूद सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं दस्तावेज जमा करने के लिए दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचीं। योजना का लाभ जल्द प्राप्त करने और पहले दस्तावेज जमा कराने को लेकर कई बार महिलाओं के बीच नोक-झोंक की स्थिति भी उत्पन्न हुई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वार्ड 15 की पार्षद नथुनी सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को शांत कराते हुए लाइन में लगकर बारी-बारी से दस्तावेज जमा करने की अपील की। पार्षद ने कहा कि सभी पात्र महिलाओं के दस्तावेज लिए जाएंगे, इसलिए किसी को घबराने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

महिलाओं ने बताया कि तेज धूप और गर्मी के बीच टीन शेड के नीचे घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से छाया, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कराने की मांग की है। फिलहाल योजना के तहत दस्तावेज सत्यापन का कार्य लगातार जारी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें