राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मेगा रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त संग्रहित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध दिवस एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य स्मृति में ग्रीन वर्ल्ड सोसायटी, जमशेदपुर द्वारा धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर के दौरान कुल 100 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया। कई लोगों ने पहली बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंदों को नया जीवन देने का कार्य करता है। संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

ग्रीन वर्ल्ड सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था भविष्य में भी जनहित एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, ताकि समाज में जागरूकता और मानवता की भावना को मजबूत किया जा सके।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अखिलेश यादव, राम सिंह आनंद, भोला यादव, प्रियांशु सिंह, पप्पू सिंह, बबलू सिंह एवं धनु यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, राज किशोर यादव, अतुल गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.