Jamshedpur: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को शहर के निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जमशेदपुर शाखा के विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की संगठनात्मक समस्याओं, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों और स्थानीय स्तर पर योजनाओं के संचालन से संबंधित सुझाव रखे। नेताओं ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए संगठनात्मक समन्वय और सक्रियता आवश्यक है।
इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने तथा सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक में महानगर संयोजक मंडली, जमशेदपुर नगर समिति के पदाधिकारी एवं संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। नेताओं ने संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखते हुए क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।












