Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल की महत्वपूर्ण परिचय बैठक मंगलवार को परसुडीह स्थित विजय रेस्टोरेंट, श्याम टॉकीज के समीप आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष Sumit Kumar Sharma ने की, जबकि मंडल प्रभारी Kamlesh Singh की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत Deendayal Upadhyaya एवं Syama Prasad Mukherjee के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा “वंदे मातरम्” गीत के साथ की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में भाजपा परसुडीह मंडल संगठन को नई मजबूती मिलेगी और मंडल के सभी बूथों तक संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धांतों के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को धरातल तक पहुंचाया जाएगा।

वक्ताओं ने एकमत होकर कहा कि मंडल अध्यक्ष को संगठन हित में हरसंभव सहयोग एवं समर्थन प्रदान किया जाएगा, ताकि परसुडीह मंडल को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जा सके।
बैठक में मुख्य रूप से अवधेश सिंह, विनोद सिंह, कुसुम पूर्ति, आलोक भास्कर, दीपु शर्मा, रामप्रसाद जायसवाल, प्रदीप कुमार शर्मा, कार्तिक वर्मन, विजय विश्वकर्मा, किरण राव, बबलू श्रीवास्तव, संजीव ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद, प्रकाश शांडिल, रुद्रों मुंडा, राम मुखी, आकाश श्रीवास्तव, पीके करवा, अशोक सिंहा, गिरजा दुबे, कुमकुम सिंह, विनोद शर्मा, विनोद मांझी, श्याम गुप्ता, परशुराम साव, दुर्गा सेनापति, दिलीप सिंह, राजेश शर्मा, मनोज वर्णवाल, अश्वनी शर्मा, धर्मवीर शर्मा, गोविंदा कर्मकार, दुलाल राय, विकी सिंह, मनजीत दुबे, दीपक वर्णवाल एवं तुलसी महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













