Jamshedpur : केएसएमएस (KSMS) के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता लिटिल इंडिया एशिया 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 16 और 17 मई 2026 को द क्रूज़ होटल में आयोजित किया गया, जहां छात्रों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विद्यालय की छात्रा सैक्वा (V A) ने मिस इंडिया एशिया क्राउन का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्हें दो लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।
वहीं, कक्षा III A के छात्र आदित्य राज ने भी लिटिल इंडिया एशिया 2026 प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया और अपनी श्रेणी में फर्स्ट रनर-अप घोषित किए गए।
विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रबंधन ने इसे KSMS परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।












