महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,बिष्टुपुर में फूंका पुतला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा शनिवार को बिष्टुपुर सिग्नल चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र संगठन प्रभारी सतीश पॉल मुंजनी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्य अतिथियों ने केंद्र सरकार पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि कर आम जनता पर बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम लोगों का बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।


जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति विफल साबित हुई है। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने भाजपा सरकार पर जनता के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। कांग्रेस महामंत्री अतुल गुप्ता ने कहा कि सोना नहीं खरीदने की अपील से स्वर्ण व्यवसाय और उससे जुड़े रोजगार प्रभावित होंगे।


कार्यक्रम में जोसाई मार्डी, शिवनाथ मांडी, केके शुक्ला, ब्रजेंद्र तिवारी, राजकिशोर यादव, विजय यादव, मकसूद आलम, शाहनवाज अहमद, नूरजहां, हेमंत हांसदा, राजा सिंह राजपूत, अपर्णा गुहा, नलिनी सिन्हा, राजेश चौधरी, ज्योति मिश्रा, सुनील प्रसाद, सन्नी सिंह, अमित श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें