वट सावित्री पूजा पर सुहागिन महिलाओं ने रखा व्रत,पति की लंबी उम्र की कामना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : अखंड सौभाग्य, श्रद्धा और सनातन परंपरा का प्रतीक वट सावित्री पूजा शनिवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।भारतीय सनातन संस्कृति में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व नारी शक्ति, त्याग, समर्पण और अटूट संकल्प का प्रतीक है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, सती सावित्री ने अपने पतिव्रत धर्म और दृढ़ निश्चय के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे।

इस दिन महिलाएं वट (बरगद) वृक्ष की पूजा-अर्चना कर उसकी परिक्रमा करती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यता के साथ-साथ यह पर्व प्रकृति संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों को भी मजबूत करने का संदेश देता है।श्रद्धालु महिलाओं ने कहा कि हमारी धार्मिक परंपराएं केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज को संस्कार, संस्कृति और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश भी देती हैं।इस अवसर पर लोगों से अपनी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं को सहेजने तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों से परिचित कराने की अपील भी की गई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें