नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्रों ने लहराया परचम, विज्ञान और वाणिज्य में शानदार प्रदर्शन

SHARE:

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। पोखरी, हल्दीपोखर और राखामाइंस शाखा के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।

पोखरी शाखा का प्रदर्शन

वाणिज्य संकाय में आकृति झा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वृष्टि मुखर्जी 85.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा श्वेता कुमारी 84.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञान संकाय में आसिफ अनवर अंसारी ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। महबिश अयाज ने 79.8 प्रतिशत तथा प्रसेनजीत भकत ने 70.2 प्रतिशत अंक हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया।

हल्दीपोखर शाखा का प्रदर्शन

विज्ञान संकाय में सुब्रतो स्वैन ने 86.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आकाश सिंह 80 प्रतिशत और आयुष पाठक 78.8 प्रतिशत अंक लेकर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

वाणिज्य संकाय में ऋचा ओम ने 84.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। अमित नामता ने 69.6 प्रतिशत तथा सुधीर कुमार साह ने 67.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

राखामाइंस शाखा का प्रदर्शन

वाणिज्य संकाय में अभिनव दत्ता ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कृष गोराई ने 75 प्रतिशत और प्रिंस कुमार ने 73.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विज्ञान संकाय में आकाश कुमार ने 83.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। जय कुमार ने 81.60 प्रतिशत और सीमा टुडू ने 77.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के सचिव मदन मोहन सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कक्षा 12वीं का परिणाम छात्रों के करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अनुशासन और मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की है, जो सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना भी है। स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए इसे विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें