Jamshedpur : छोटागोविंदपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक मंगल कालिंदी की विधायक निधि से बनने वाले ब्राह्मण समाज भवन का भूमि पूजन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक मंगल कालिंदी ने शिलापट्ट का अनावरण कर भवन निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों का स्थायी केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज लंबे समय से एक सामुदायिक भवन की मांग कर रहा था, जिसे अब धरातल पर उतारने का अवसर मिला है। इस भवन के निर्माण से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सहूलियत होगी।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, नवमी सिंह एवं सतवीर सिंह बग्गा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस पहल को समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विधायक मंगल कालिंदी की सराहना की।

भूमि पूजन समारोह में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया।
इस मौके पर समाज के अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, संरक्षक हरेंद्र मिश्रा एवं शुभ नारायण मिश्रा, महासचिव कामेश्वर पाण्डेय, उपाध्यक्ष अरविंद पाण्डेय और संदीप झा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रमोद पाण्डेय, विजय चौबे, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, विनोद उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, धर्मदेव उपाध्याय, संजय उपाध्याय, रामजी मिश्रा, गोपाल ओझा, नीरज मिश्रा, जगदीश मिश्रा, संजय चौबे, राजकुमार तिवारी, रंजन तिवारी, जनमेजय पाण्डेय, नागेन्द्र चौबे, नीरज तिवारी, सुनील पाण्डेय, सत्यजीत मुखर्जी और राजीव दूबे सहित सैकड़ों लोग समारोह में शामिल हुए।
समारोह के अंत में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक मंगल कालिंदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह भवन आने वाले समय में समाज की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।










