आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति की प्रदेश स्तरीय केंद्रीय कमिटी का गठन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति की प्रदेश स्तरीय केंद्रीय कमिटी का गठन रविवार को गोविंदपुर स्थित आशा भवन में आयोजित सांगठनिक बैठक के दौरान विधिवत रूप से किया गया। बैठक में घाटशिला, चाकुलिया, जादूगोड़ा, पोटका सहित कोल्हान एवं रांची क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से तीन वर्षीय प्रदेश स्तरीय केंद्रीय कमिटी का गठन किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नवदीप दास का चयन किया गया, जबकि डॉ. सुंदर लाल दास को मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। युवा कमिटी के अध्यक्ष पद पर संजय दास को चुना गया। वहीं महिला मोर्चा की कमान इंद्राणी दास को दी गई।



सांगठनिक बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार तथा सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों को संगठित होकर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास के लिए मिलकर कार्य करना होगा।

बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने नवगठित कमिटी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम समाज के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें