ट्राइबल कल्चर सेंटर में 20 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का शुभारंभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : ट्राइबल कल्चर सेंटर में शुक्रवार को झारखंड सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित 20 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में

सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं वक्ता के रूप में अहमद बद्र और मो. निजाम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड सांस्कृतिक मंच के सचिव शिवलाल सागर द्वारा अतिथियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि पंचानन उरांव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यशाला की विषय-वस्तु पर प्रकाश डालते हुए आईएसडी के कार्यकर्ता गौतम गोप ने कहा कि यह आयोजन प्रेम, सद्भावना, सामूहिकता और समरसता जैसे मूल्यों को समाज में विस्तार देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के रंगकर्मियों को यह समझना जरूरी है कि अभिनय केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और इंसानियत को बेहतर दिशा देने का सशक्त माध्यम भी है।

वक्ताओं ने कहा कि पूर्वी रंग सिद्धांत में अभिनेता का दायित्व केवल चरित्र निभाना नहीं, बल्कि नाटक के मूल संदेश को दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना होता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अभिनय की बारीकियां सीखकर बेहतर इंसान बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मसरूर सिद्दीकी ने किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.